बस दुर्घटना में स्कूली छात्राओं की मौत

तेहरान। ईरान में आज एक बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक को छोड़कर अन्य 11 स्कूली छात्राएं थीं जो एक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिणी शिराज के एक शहर जा रही थीं। आईआरएनए समाचार एजेंसी ने दराब के आपातकालीन सेवा प्रमुख सईद एजराई के बयान के हवाले से बताया कि दराब के पास बस सुबह चार बजे पलट गई थी।

स्कूली छात्राओं के अलावा मृतकों में बस का चालक भी शामिल है। यहां के एक टीवी के मुताबिक दुर्घटना में 30 अन्य लोग घायल हो गए और उनमें से 13 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ईरान में सड़कों की हालत अच्छी होने के बावजूद यहां यातायात सुरक्षा के आंकड़े का‍फी खराब हैं। लापरवाह चालकों के कारण होने वाली घटनाओं में हर साल हजारों लोग मारे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *