आप कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में बोला हल्ला

देहरादून। आम आदमी पार्टी, देहरादून द्वारा वार्ड-14 की जन-समस्याओं पर वार्डवासियों के साथ नगर निगम देहरादून पर हल्ला-बोल व प्रदर्शन-घेराव कार्यक्रम राजपुर विधानसभा प्रभारी सरिता गिरी व वार्ड-14 अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान भी लगाये गये और जमकर प्रदर्शन किया गया। वार्ड 14 के निवासी व आप कार्यकर्ता राजपुर विधानसभा प्रभारी सरिता गिरी व वार्ड-14 अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम में इकटठा हुए और वहां पर वार्डों में सडक़ों, नालियों व सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति को निश्चित समय सीमा के अंदर सुधारने हेतु मेयर विनोद चमोली को ञापन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी, देहरादून द्वारा विगत 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न वार्डों में क्लीन-ड्राईव अभियान चलाया गया था, जिसमें वार्डवासियों से वार्ड की सडक़ों, नालियों व सफाई व्यवस्था संबंधी समस्याओं से रूबरू हुआ गया।
इस अवसर पर राजपुर विधानसभा प्रभारी सरिता गिरी व वार्ड-14 अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पृथक राज्य के रूप मे उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुऐ 17 वर्ष पूर्ण हो चुके है, लेकिन आज भी उत्तराखण्ड की आम जनता मूलभूत सुविधाओ के अभाव मे अपना जीवनयापन करने को मजबूर है, महोदय आपको बताना चाहते है कि वार्ड 14 इन्द्रकालोनी राजधानी देहरादून के घण्टाघर से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है लेकिन यह अजीब विडम्बना है कि पिछले सात वर्षो से इस क्षेत्र की जनता टूटी सडक व जीर्ण क्षीण पडी नालियों की कुव्यवस्थाओं के साथ अपने क्षेत्र मे जीवनयापन करने को मजबूर है, जिस कारण प्रतिदिन स्थानीय जनता को अपने निजी वाहन चलाने व बच्चों को सामान्य आवाजाही करने मे निरंतर दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है, जबकि यदि नालियों की बात की जाये तो पिछले लम्बे समय से क्षेत्र की नालियों में मलबा भरा पडा है जिस कारण प्रतिदिन नाली का पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियाँ फैलने की भी आशंका बनी रहती है, जिसका नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जिस सोच व उद्देश्यों के साथ हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने पृथक विकासोन्मुख पर्वतीय राज्य की कल्पना कर अपनी शहादत दी थी आज उनके त्याग व बलिदान पर नगर निगम द्वारा एक बडा प्रश्नचिन्ह खडा किया जा रहा है, यदि तार्किक बात कि जाये तो सात वर्षो में इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में न ही कोई पार्षद निधि और न ही कोई विधायक निधि से विकास कार्य हुये हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों के साथ सरकार व नगर निगम द्वारा ऐसा सौतेलापन क्यों किया जा रहा है। इस अवसर पर तत्काल विशेष परिस्थितियों में नगर निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र की टूटी सडकों व नाली का निर्माण किया जा। नियमित रूप से निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान ले स्थानीय जनता के साथ समन्वय बनाकर समाधान किया जाए।
इस अवसर पर मेयर विनोद चमोली ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा पुष्पा रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, अशोक सेमवाल, सुदेश चौरसिया, जीतेन्द्र पन्त, सुधीर पन्त, शैलेश तिवारी, मनोज बिजणवान, विपिन खन्ना, विनय राना, गायत्री टम्टा, एस.के.राजपूत, कमल राणा, जे.सी.मिश्रा, मंजू, सरोज कुमार, रवीन्द्र सिंह, कुंदन मेहता सहित अनेक कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *