वन दरोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

देहरादून। वन दरोगा के पद पर कार्यरत गब्बर सिंह रावत ने आज फांसी लगाकर हत्या कर ली। जिसकी सूचना पुलिस ने तुरंत उनके परिजानों को दी। बताया जा रहा है कि दरोगा ने लच्छीवाला रेंज के जंगल में करीब दो किलोमीटर अंदर जाकर पेड़ से नायलॉन की रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। बताया जा रहा है घटना का पता तब चला जब स्थानीय पुलिस जंगल के अंदर पहुंची तब देखा तो दरोगा ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस अभी तो इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि वन दरोगा कल दोपहर में दवा लाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था परंतु जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों और स्टॉफ वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के बाद गब्बर सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने कहा है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरोगा ने क्यों आत्महत्या की यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।