यूकेडी कार्यकर्ताओं का स्कूल के बाहर धरना

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कैंब्रियन हल स्कूल द्वारा 9 छात्रों के भविष्य से मन माने नियम लागू करते हुए खिलवाड़ करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और कहा कि इस धरने को अनवरत रूप से जारी रखा जायेगा। दल के कार्यकर्ता और अभिभावक दोपहर महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में कैम्ब्रियन हाल स्कूल के प्रवेश द्वार पर पहुंचे और स्कूल पर नौ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्कूल प्रशासन मनमाने तरीके से अपने नियम लागू कर रहा है और नौ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है क्योंकि मध्य सत्र में उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया है जो चिंता का विषय है।
वक्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही स्कूल प्रशासन ने इन नौ छात्रों को पुन: प्रवेश नहीं किया तो सडक़ों पर उतरकर इसके लिए जनांदोलन किया जायेगा। उनका कहना है कि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि छात्रों के साथ न्याय न होने पर दोपहर 12$ 00 बजे स्कूल के मुख्य द्वार पर पीडि़त छात्रों के अभिभावकों के साथ स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संजय क्षेत्री, जय प्रकाश उपाध्याय, महेन्द्र सिंह, मोहन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।