ब्यास नदी में मिली युवक की लाश

मंडी। विक्टोरिया पुल के नीचे ब्यास नदी में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार विक्टोरिया पुल से गुजर रहे राहगीरों को ब्यास नदी में लाश दिखाई दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सदर थाना इंचार्च एसएचओ सुनील सांख्यान ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी भी तरह के चोट या मारपीट के निशान भी नहीं मिले हैं।फिलहाल लाश की शिनाख्त की जा रही है। युवक की पैंट से एक टिकट बरामद हुआ है। टिकट यूपी के सीतापुर का है ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक यूपी का रहने वाला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *