फिरंगी’ का पहला गाना हुआ रिलीज

मुंबईः कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला गाना ‘ओए फिरंगी’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में कपिल बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह अंग्रेजों के जूते पॉलिश करने से लेकर उनके पैर दबाने तक सब कुछ करते दिख रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिस पर दर्शकों ने काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
दो दिन पहले रिलीज हुआ कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘फिरंगी’ का ट्रेलर इंटरनेट पर 1 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और आज शुक्रवार को इस फिल्‍म का पहला गाना ‘ओय फिरंगी’ भी रिलीज हो गया है। ‘फिरंगी’ के इस पहले गाने में कपिल शर्मा अपने मंगा के किरदार में काफी मजेदार लग रहे हैं।अंग्रेजों की तरफ से मिली नौकरी से मंगा काफी खुश और नौकरों की तरह काम करने के बाद भी मस्‍ती करता नजर आ रहा है। इस गाने को सुनिधी चौहान की आवाज ने काफी खूबसूरत बना दिया है। गाने का संगीत जितेंद्र शाह ने दिया है जबकि इसे डॉ. देवेंद्र काफिर ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *