बास्केटबाल प्रतियोगिता में द इण्डियन एकेडमी रहा विजेता

देहरादून। द इण्डियन एकेडी में अन्र्तविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। टूर्नामेंट का आरम्भ प्रधानाचार्य नीलम शर्मा द्वारा किया गया। विभिन्न मैचों के पश्चात फिलफॉट स्कूल व द इण्डियन एकेडमी फाइनल में पंहुचे। फाइनल के रोमांचकारी मैच में द इण्डियन एकेडमी ने बड़त लेते हुए फाइनल जीत लिया। रेफरी सी$एस$ भट्ट, प्रशान्त भट्ट व ऋषि बंगवाल द्वारा उत्कृष्ट रूप से मैचों का आयोजन करवाया। प्रधानाचार्या सुचि ममगाईं द्वारा रनर-अप फिलफॉट स्कूल को ट्राफी व मेडल प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या द्वारा विजेता टीम द इण्डियन एकेडमी को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए। अन्त में प्रधानाचार्य नीलम शर्मा द्वारा सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया व आगे ओर अच्छा खेलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शशीकान्त भद्री व आनन्द भण्डारी द्वारा किया गया।