आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

देहरादून। आंगनवाडी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने उत्तर प्रदेश में आंगनवाडी कार्यकर्ति्रयों के साथ सरकार व शासन द्वारा किये गये अभद्रता एवं बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।धरनास्थल पर संगठन से जुडी हुई कार्यकर्ति्रयां एवं सेविका प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में इकटठा हुई और वहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में आंगनवाडी कार्यकर्ति्रयों के साथ सरकार व शासन द्वारा किये गये अभद्रता एवं बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जुलूस के रूप में लैंसडाउन चौक पहुंचे और वहां पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं का कहना है कि एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिया जा रहा है और दूसरी ओर विधवा, तलाकशुदा, परितक्ता, दिव्यांग, बीपीएल महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार को अपने उस अन्याय का जवाब देना पडेगा। उनका कहना है कि आंगनवाडी कार्यकर्ति्रयों व सेविकाओं की मांगों पर शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है लेकिन अभी तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उनका कहना है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मानदेय को 18 हजार रूपये की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन आज तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सुध नहीं ली जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान न होने पर पूरे प्रदेश में आंगनवाडी कार्यकत्री व सहायिका हक के लिए सडकों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य के लिए समान वेतन, सुपरवाईजर के पदों पर शत प्रतिशत आंगनवाडी से पदोन्नत किये जाने और आयु सीमा हटा दी जाये, महिला कल्याण कोष में केन्द्रांश का अंश भी डाला जाये और दीपावली बोनस दिया जाये। उनका कहना है कि 11 नवम्बर को पूरे प्रदेश की कार्यकर्ति्रयां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी। उनका कहना है कि अभी तक मानदेय एवं भवन किराये का भुगतान नहीं हो पाया है जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में इस दोरान जिलाधिकारी के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर अनेक आंगनवाडी कार्यकर्ति्रयां व सेविका मौजूद थी।