पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के जीएमएस मंडल एवं प्रेमनगर मंडल की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि 31 अक्टूबर लौहपुरुष सरदार पटेल की जयन्ती को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी बढ़-चढक़र शिरकत करेगी तथा समाज के हभी वर्गों को सहभागिता के लिए प्रकार प्रेरित भी करेगी। अनेकों संस्थान पहले ही इस हेतू अफनी स्वीति प्रदान कर चुके हैं। गोयल ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम तथा 9 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस को भी जोर-शोर से प्रत्येक बूथ पर युवाओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आजकल नये मतदाता बनाने का कार्य चल रहा है, जो छूट गये तथा पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सभी युवाओं के भी वोट बनवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *