केदारनाथ में मौसम की पहली बर्फबारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई है। शनिवार दोपहर बाद केदारनाथ में झमाझम बर्फबारी होने के बाद कड़ाके की ठंड पडऩा शुरू हो गई। केदारनाथ में अचानक मौसम खराब होने के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। काफी देर तक केदारनाथ धाम में बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण कुछ देर तक केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी रूके रहे। हालांकि बाद में बर्फबारी थम गई थी। शीतकाल की पहली बर्फबारी केदारनाथ में इस बार जल्दी पड़ी है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में ठंड भी बढ़ गई है। इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने के एक सन्ताह बाद ही अक्टूबर माह में केदारनाथ में बर्फबारी हुई है। हवलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। लगभग आधा घंटे तक केदारनाथ में बर्फबा होती रही, जिस कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुये। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण केदारनाथ का पारा काफी लुढक़ गया है, जिससे ठंड बढ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *