योगी आदित्यनाथ पहुंचे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट,अधिकारियों ने किया स्वागत

देहरादून। क्या आप जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पौड़ी गढ़वाल के बेटे योगी आदित्यनाथ दून आए थे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला योगी राजधानी दून आए और किसी को खबर भी नहीं लगी तो हम आपको बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर आए थे। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के बाद तमाम कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का वहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल के लिए लखनऊ से निकले थे। इससे पहले वह दून एयरपोर्ट अपने राजकीय प्लेन से पहुंचे और उसके बाद चॉपर के द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी की ड्यूटी में एसडीएम श्रीमती कुसुम के साथ जॉलीग्रांट चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और एसओ डोईवाला ओमवीर सिंह मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, वे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचे। इसके बाद वे वहां दस मिनट तक रुके। जिसके बाद वह हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के बारे में भी अधिकारियों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *