जैकलीन के साथ काम करने से सिद्धार्थ ने किया मना

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अ जैंटलमैन बॉक्स पर भले ही फ्लॉप हो गई हो। मगर इस फिल्म में लोगों को जैकलीन और सिद्धार्थ की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई है। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को फिर से एक साथ देखना चाहता हैं, मगर लगता है कि अब लोगों का ये सपना पूरा नहीं होने वाला है।
जी हां, खुद सिद्धार्थ ने जैकलीन के साथ काम करने से मना कर दिया है। खबरों की माने तो कुछ दिन पहले सिद्धार्थ को जैकलीन के साथ एक फिल्म का ऑफर मिला था। जिसे सिद्धार्थ ने ठुकरा दिया। अब सिद्धार्थ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई या फिर कोई और बात है ये तो वही जानें। मगर सिद्धार्थ के इस फैसले से उनके चाहने वालों का दिल जरूर टूट गया। वैसे आपको बता दे कि फिल्म अ जैंटलमैन के दौरान सिद्धार्थ और जैकलीन के अफेयर की भी खबरें थी। जिसकी वजह से उनका उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ ब्रेकअप भी हो गया। कही ऐसा तो नहीं की उन्हें आलिया की कमी सताने लगी है और वह ऐसा करके आलिया को अपनी लाइफ में वापस लाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *