मंडुवे की बर्फी बनाकर दे रहे रोज़गार

नई टिहरी। पहाड़ों से खत्म होती मंडुवे की खेती और इसे उगाने के लिए सरकार द्वारा बार-बार लोगों को जागरुक करना। ये बातें तो पिछले कई सालों से हो रही हैं लेकिन बातों से आगे निकल अपने इरादों से पहचान बनाई है गांव के ही दो युवाओं ने। जिन्होंने न केवल मंडुवे को बढ़ावा दिया बल्कि गांव की महिलाओं को भी रोजगार दिया है। दरअसल कुछ समय पहले कुलदीप और सन्दीप ने अपने साथ 18 महिलाओं को जोड़कर मंडुवे की बर्फी बनानी शुरू करी। सबसे पहले इन्होंने 400 किलो की बर्फी बनाई और मार्केट में बिकने के लिए भेज दी। जिसके बाद देखते ही देखते बर्फी की डिमांड बढ़ने लगी और इस बार ये डिमांड 1 टन आयी है। आज स्थिति ये है कि अब हर दिन फोन पर मंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, देहरादून, ऋषिकेश उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग से डिमांड आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी यह बर्फी खाकर काफी खुश हुए और इन मंडुवे की बर्फी बनाने वाले कुलदीप और सन्दीप के माध्यम से किसानों को खेती के लिए उत्साहित भी किया। वहीं इन दो युवाओं ने गांव-गांव जाकर किसानों को मंडुवा उगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। साथ ही उनके मंडुवे को खरीदने का उन्हें आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा है कि वे किसानों से 20 से 22 रुपये प्रति किलो मंडुवा खरीदेंगे। जिससे खेती को भी बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *