अभाविप ने किया समाज कल्याण का घेराव

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप )ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर समाज कल्याण विभाग का घेराव कर अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की वर्ष 2015-16 तथा वर्ष 2016-17 छात्रवृत्ती अभी तक नहीं आयी है। जिस कारण विद्यार्थियों को आर्थिक तथा मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनहोंने कहा कि विभाग का उदासीन एंव टाल मटौल वाला रवैया रहता है। जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से अधिक कमजोर है तथा सदुर जिलों ग्राम से आकर यहां पढ़ रहे है उनके समक्ष फीस खाने पीने तथा करे के किराये तक का संकट आया हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ अपील करता है कि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति प्रदान करें। इस दौरान मनबीर सिंह, योगेश घाघट, जितेन्द्र सिंह, हर्षित ढौढियाल, सुजीत थापा समेत कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *