तंजीम ए रहनुमा ए मिल्लत के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

देहरादून। तंजीम ए रहनुमा ए मिल्लत के कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस पर नगर सीमा के अंदर महिला इंटर कालेज की स्थापना किये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द ही इस ओर विचार नहीं किया गया तो सडक़ों पर उतरकर जनांदोलन किया जायेगा।
यहां तंजीम ए रहनुमा ए मिल्लत के कार्यकर्ता केन्द्रीय अध्यक्ष लताफत हुसैन के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने राज्य स्थापना दिवस वर नगर सीमा के अंदर महिला इंटर कालेज की स्थापना किये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहा कि जल्द ही इस ओर विचार नहीं किया गया तो सडक़ों पर उतरकर जनांदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम पर्यटन के ठहरने की उचित व्यवस्था हेतु एक मुसाफिरखाने के लिए भूमियां वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों में से तुरंत उपलब्ध कराई जाये।
उनका कहना है कि भगत सिंह कालोनी, संजय कालोनी, एमडीडीए में बीसियों हजार की मुस्लिम आवादी और इस क्षेत्र में कोई कब्रिस्तान नहीं है वहां के लोग सालों से कब्रिस्तान की जगह देने की मांग करते आ रहे परन्तु सरकारे मांग अत्यंत आवश्यक होने के बाद भी उसे अनदेखा कर रही है। उनका कहना है कि भगत सिंह कालोनी में एक कब्रिस्तान का भूखण्ड आवंटित किया जाये व इसी बस्ती से जैन प्लाट को होता हुआ रायपुर थाने तक का मार्ग बहुत जीर्ण शीर्ण अवस्था में है और इसका निर्माण कार्य शीघ्र किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह मार्ग खुदा पडा है और आये दिन घटनाये हो रही है। उनका कहना है कि दून की बहुत बड़ी मुस्लिम आबादी है और कई मौहल्ले व नगर की मलिन बस्तियों में अधिकतर बस्तियां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है जिनमें स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाडी केन्द्र, पार्कों व मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और सच्चर कमेटी को जो पैसा इन बस्तियों में लगाने के लिए आता है यह सरकारां की लापरवाहियों से समय के भीतर योजनायें न बनने के कारण बीसियों साल से लैप्स हो रहा है और समाज की सरकार को चिंता नहीं है।
उनका कहना है कि केन्द्र से आने वाले इस मद के पैसे का उपयोग नगर की सभी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बस्तियों किया जाये और सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। राज्य में लगभग 350 उर्दू टीचरों के पद रिक्त है इसके अलावा लगभग 250 पद नये सृजित हुए है और सरकारे इन भतियों में लापरवाही कर रही है, उनका कहना है कि तुरंत भर्ती प्रक्रिया प्र्रारंभ कर मुस्लिम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाये और वक्फ बोर्ड की सैकडों बीघा भूमि उपलब्ध है जो या तो लावारिस है या वक्फ बोर्ड की लापरवाही में लोगों ने अतिक्रमण कर घेर रखी है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *