अंधाधुंध फायरिंग में 8 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क। न्यूयार्क के डाउनटाउन मैनहटन में मंगलवार की रात को गोलीबारी की घटना सामने आई है।इस घटना में 8 लोगों की मौत और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूयार्क पुलिस ने बताया कि उन्होंने लोअर मैनहैटन में हुई इस घटना पर नजर बनाई हुई है और इस घटना से संबंधित एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि वह शख्स अभी घटना के बारे में कोई विवरण नहीं दे रहा है। यह घटना चैम्बर्स के क्षेत्र और वेस्ट स्ट्रीट के अप मार्केट ट्रिबेका में हुई। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि बंदूकधारी शख्स अपनी गाड़ी से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। यह क्षेत्र स्टुवेन्सेंट हाई स्कूल से ज्यादा दूरी पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक ट्रक सवार ने पहले कई लोगों को टक्कर मारी और फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा। फायरिंग से पहले उन लोगों ने एक शख्स अपने हाथों में दो बंदूक लिए एक कार से उतरते हुए देखा था। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने टि्वटर पर सूचना दी है कि फिलहाल सभी सूचनाएं प्रारंभिक हैं। इनकी पुष्टि की कोशिश की जा रही है।