उत्तराखंड की नीलमणि एन राजू कर्नाटक की पहली महिला पुलिस प्रमुख

उत्तराखंड की रहने वाली नीलमणि एन राजू कर्नाटक की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनी हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 1983 बैच की अधिकारी है। जिन्होंने पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक रूपक कुमार दत्त का स्थान लिया है।नीलमणि राजू उत्तराखंड में रुड़की की रहने वाली हैं। कर्नाटक की पहली महिला पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (डीजी-आईजीपी) नियुक्त होने से पहले नीलमणि (57) पुलिस महानिदेशक (आतंरिक सुरक्षा) थीं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यह निर्णय गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी से सलाह के बाद लिया है। बता दें कि इस पद की दौड़ में तीन आईपीएस अधिकारी, नीलमणि एन राजू, क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डीजीपी, एच सी किशोर चंद्रा और एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजीपी, एम एन रेड्डी शामिल थे।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, “कर्नाटक की पहली महिला डीजी-आईजीपी को बधाइयां..उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.”