गढ़वाल सांसद ने किया छह मोटरमार्गों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद भुवन चन्द्र खण्डूड़ी ने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपसी सहयोग से कार्य करें। सरकार की मंशा चहुंमुखी विकास की है और यह तभी संभव हो सकता है, जब अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्य करेंगे और सरकारी योजनाओं को समय पर आम जनता के बीच पहुंचाएंगे।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गढ़वाल सांसद भुवन चन्द्र खण्डूड़ी ने कहा कि विकास कार्यों में विवाद पैदा ना करें। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में विवाद के चलते विकास कार्य प्रभावित होते हंै। उन्होंने कहा कि अधिकारी और जनता आपसी सामंजस्य से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिये सुझाव भी मांगे। बैठक में मनरेगा, एनआरएलएम$, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमजीएसवाई, स्वच्छ भारत मिशन सहित 18 विभागों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मनरेगा के तहत कुल 11850 कार्यो में से 5580 कार्य पूर्ण कर दिए गए है। पीएमजीएसवाई के तहत कुल स्वीत 82 मोटरमार्गों के सापेक्ष 63 मोटर मार्ग का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत जनपद में विद्युतीकरण से वंचित 149 तोंको में विद्युतीकरण कार्य प्रक्रिया गतिमान, उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को अक्टूबर 2017 तक 781 गैर कनैक्शन वितरित किए जा चुके हैं।
बैठक में प्रधान बरसू सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने ग्वाड़-पुनाड़ में पेयजल की किल्लत की शिकायत की। ग्राम प्रधान ईशाला ने बताया कि 2008 में गांव के लिए स्वीति थी, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर ईई लोनिवि इन्द्रजीत बोस ने बताया कि 2013 में मोटरमार्ग की स्वीति मिली थी, लेकिन विवाद के कारण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया, दो माह पूर्व विवाद सुलझने के बाद कार्यवाही गतिमान है। वहीं इसके पश्चात गढवाल सांसद ने पीएमजीएसवाई के तहत स्वीत द्वारपुर से जोला मोटरमार्ग, गुन्तकाशी क्षेत्रांतर्गत ताल-जामन मोटरमार्ग, मूसाढुंगी-पाली मोटरमार्ग का शिलान्यास तथा बुढना-पालाकुराली, तिलवाडा-भरदार-सौंराखाल मोटरमार्ग, गोरपा-सिरवाडी-कुरछोला मोटमार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, नगरपालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, सीडीओ डीआर जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।