राज्य में एक बार फिर आइएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

देहरादून। शासन द्वारा कई आईएएस अधिकारियों के पर कतरे हैं और कई को अह्म जिम्मेदारी दी गई है और अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह को उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, आबकारी, समाज कल्याण, अध्यक्ष ब्रिज रोपवेज, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवपलमेंट कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड, अवस्थापना विकास आयुक्त उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी, डीडब्ल्यू, अरबन डेवलपमेंट एवं उर्जा तथा कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण की जिम्मेदारी दी गई है।शासन से मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ओम प्रकाश को प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग, राज्य सम्पत्ति, चिकित्सा शिक्षा तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली व अपर मुख्य सचिव नागरिक उडडयन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद वर्धन प्रमुख सचिव लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सचिवालय प्रशासन, पुनर्गठन, गृह तथा कारागार एवं आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में से प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन से अवमुक्त कर दिया गया है। डा. भूपेन्द्र कौर को वर्तमान सभी पदों के साथ ही साथ सचिव खेल व युवा कल्याण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया गया है।शासन स्तर पर बताया गया है कि अमित सिंह सचिव मुख्यमंत्री वित्त प्रबंधन, बाहय सहायतित परियोजनायें, गोपन आवास, पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सचिव नियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और आयुक्त कर से अवमुक्त किया गया है। हरबंस सिंह चुघ से पूर्ववर्ती विभाग के साथ सचिव प्रभारी सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और सचिव प्रभारी खेल युवा कल्याण को छीन लिया गया है। डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव अपर सचिव मुख्यमंत्री से कृषि, दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी को वापस ले लिया गया है। सौजन्या से बाध्य प्रतीक्षा के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड सचिव प्रभारी, निर्वाचन आयुक्त, कर तथा प्रबंध नदेशक उत्तराखंड, राजय औद्योगिक विकास निगम सिडकुल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डा. आर राजेश कुमार अपर सचिव औद्योगिक विकास से प्रबंध निदेशक उत्त्राखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल को छीन लिया गया है और शेष विभाग यथावत रहेंगें। युगल किशोर पंत से आयुक्त आबकारी विभाग को हटा दिया गया है और शेष विभाग यथावत रहेंगें।वही डा. वी षणमुगम अपर सचिव लोक निर्माण के पूर्ववर्ती विभाग यथावत रहेंगें और उन्हें आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विम्मी सचदेवा से अपर सचिव महिला सशक्तिकरण से कई विभाग छीनकर निदेशक खेल एवं अपर सचिव गृह की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। राम विलास यादव के सभी पूर्ववर्ती विभागों के साथ ही साथ अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मेहरबान सिंह बिष्ट अपर सचिव मुख्यमंत्री को अपर सिचव दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी की गई है और शेष विभाग यथावत रहेंगें।शासन स्तर पर बताया गया है कि कैप्टन आलोक शेखर तिवारी तिवारी को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और शेष विभाग यथावत रहेंगें।