नेहरा को दी यादगार विदाई

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उनके घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान में बुधवार को भावभीनी विदाई दी। अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने और भारत की न्यूजीलैंड पर पहली टी-20 जीत के बाद नेहरा ने पूरी टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।नेहरा न्यूजीलैंड की पारी में पहला और आखिरी ओवर डालने वाले नेहरा जब मैदान का अपना चक्कर पूरा कर रहे थे कि तभी कप्तान विराट और शिखर ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। नेहरा के लिए यह बहुत ही भावूक क्षण था। टीम इंडिया ने उन्हें ऐसी विदाई दे दी जिसे वह अपनी पूरी जिंदगी याद रखेंगे। विराट और शिखर ने जब नेहरा को कंधों पर उठाया तो बरबस ही वह ²श्य याद आ गया जब कई साल पहले महान लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले ने इसी मैदान पर जब संन्यास लिया था तब महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अकेले कंधों पर उठाकर आधे मैदान का चक्कर लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *