पांड्या ने पकड़ा ऐसा कैच, देख रह गए सभी हक्के बक्के

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच 53 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 से बड़त बना ली है। भारत की और से धवन और रोहित ने शानदार अर्धशतक जड़े, वहीं आलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में कुछ खासा कमाल नहीं कर पाए। पांडय़ा ने बल्लेबाजी से चाहे न सही पर उन्होंने मैच के दौरान एख ऐसा कैच लपका जिसे देख सभी हैरान रह गए।
दरअसल पहले ओवर में एक चौका जडऩे के बाद गप्टिल ने पारी का दूसरा ओवर फेंक रहे युजवेंद्र चहल की बॉल पर चार्ज लेने का मूड बनाया। चहल की तीसरी बॉल पर ही गप्टिल ने अपना शॉट हवा में उठाकर मारा। गेंद लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ के बीच में जा रही थे। यहां लॉन्ग ऑफ पर खड़े हार्दिक पंड्या ने कैच का मौका ताड़ते हुए बॉल की ओर जोरदार रेस लगा दी। गेंद पांड्या से काफी दूर थी लेकिन उन्होंने बॉल की ओर डाइव लगा दिया। पंड्या इस कैच को लपकने में कामयाब हो गए और फिसलते हुए उन्होंने जल्दी से उठकर अपनी खुशी का इजहार कर दिया। मैदान पर सभी लोग कैच को देख कर हैरान रह गए।विकेट के पीछे खड़े धोनी ने जब पंड्या के इस एफर्ट को देखा तो वह भी पंड्या के इस एफर्ट पर वाउ कहने से खुद को नहीं रोक पाए। भारत को मैच की पहली सफलता मिल चुकी थी और पूरी टीम इस पर खुशी मना रही थी। गप्टिल को पवेलियन भेजने वाला कैच अब लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *