हिमाचल में माफियाओं का कब्जा:मोदी

कांगड़ा। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की रैलियों का रेला जारी है। अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे पर हैं। गुरुवार को मोदी ने फतेहपुर के रैहन में जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह पर कई जुबानी हमले किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार ने जनता को लूटा है, उस सरकार को उखाड़ फेंकने का यही मौका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार ने जनता को लूटा है, उस सरकार को उखाड़ फेंकने का यही मौका है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार से घिरे हैं, लेकिन घोषणापत्र में कांग्रेस का कहना है कि भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। इस मेनिफेस्टो में कोई बच्चा भी विश्वास नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी अब एक लॉफ्टर क्लब बन गई है। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि लोग उनसे दूर क्यों हो रहे हैं।
मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 5 राक्षस हैं। माइनिंग माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, निविदा माफिया और अंतरण माफिया से मुक्ति पाने की जरूरत है।
क्या कांग्रेस को वीरों की शहादत का अपमान करने का हक है। उनके एक नेता ने कश्मीर की आजादी की बात कह डाली।
राहुल गांधी राज परिवार में पैदा हुआ, उनके पिता प्रधानमंत्री थे, दादी प्रधानमंत्री थीं, उनके नाना प्रधानमंत्री थे, लेकिन उन्हें देश की सरकार पर भरोसा नहीं, सेना पर भरोसा नहीं है। राहुल गांधी चीन के राजदूत से डोकलाम के बारे में पूछ रहे हैं, ये बड़े शर्म की बात है। चीन का डोकलाम पर क्या मत है ये पूरा देश जानता है।
हिमाचल का मैने अन्न खाया है। हिमाचल ने मुझे बहुत बड़ा बनाया है। मैंने हिमाचल में काम किया है और हर शहर को अच्छे से जानता हूं।आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को मतदान होना है। रैहन में रैली करने के बाद अब मोदी नाहन के धौलाकुआं में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *