लोडर खाई में गिरने से चालक की मौत

विकासनगर। मुंडाली से खडमबा आ रहा लकड़ी से भरा पिकअप लोडर खड़मबा से दो किलोमीटर पहले वन विभाग के मार्ग पर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार एक पिकअप गुरूवार सुबह 11 बजे के आसपास मुंडाली से खड़मबा वन विभाग के लकड़ी के स्लीपर ले कर आ रहा था। इसी दौरान जीप अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरने की आवाज सुनकर पास काम कर रहे मज़दूर व ग्रामीण खाई में उतरे। उन्होंने देखा कि चालक मुसाहिद पुत्र हुसैन खान निवासी अम्बाड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने शव को सडक़ तक पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।