चरस के साथ तस्कर गिरफतार

देहरादून। शहर में लगातार चलाए जा रहे नशे के विरूद्व अभियान के तहत पुलिस ने रानीपोखरी से अभियुक्त को गिरफतार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा चरस बेचने वाले तस्कर को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के कब्जे से करीब 01 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है अभियुक्त से एक स्कूटी मेस्ट्रो भी बरामद हुई है अभियुक्त के विरुद्व थाना रानी पोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 79/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अतीस उनियाल पुत्र स्वर्गीय शांति प्रसाद उनियाल निवासी रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष अभियुक्त सतीश उनियाल ने बताया कि वह यह चरस सहारनपुर से खरीदकर ऋषिकेश बेचने के लिए जा रहा था। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस दौरान थानायक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला, कांस्टेबल युवराज सिंह, संदीप कुमार, अजेंद्र बुटोला, चैन पाल सिंह चौधरी, राजाराम डोबाल मौजूद थे।