बीजेपी कार्यालय में लगा आर्य का जनता दरबार

देहरादून। बीजेपी कार्यालय में गुरूवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने जनता दरबार लगाया। पिछले कई हफ्तों से आर्य ने अपनी बारी के मुताबिक जनता से नहीं मिल पा रहे थे। आज यशपाल आर्य के जनता दरबार में परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई लोग उनसे मुलाकात करने बलबीर रोड स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे। यशपाल आर्य ने सभी की समस्याओं को सुनकर कुछ समस्याओं को तो मौके पर ही निराकरण किया और कुछ को बगल में बैठे अधिकारियों को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द निपटाने की बात कही। यशपाल आर्य के सामने कुछ लोगों ने पिछले दिनों रोडवेज की बसों में बढ़े किराए को लेकर भी शिकायतें कीं। लोगों का कहना था कि उन्हें आने-जाने के लिए रोज रोडवेज का सहारा लेना पड़ता है। लिहाजा, डेली पैसेंजरों को छूट दी जाए। अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों को काफी हद तक यशपाल आर्य ने संतुष्ट करके भेजा है।