चेन्नई में भारी बरसात, स्कूल-कॉलेज बंद

चेन्नई। चेन्नई में गुरुवार शाम से हो रही भारी बरसात की वजह से शुक्रवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। सरकार ने वर्षा की वजह से आईटी कंपनियों को भी कामकाज बंद रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी थी, हालांकि साथ ही यह भी कहा था कि हालात घबराने लायक नहीं हैं। नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने गुरुवार रात को बारिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और सुझाव जारी किए थे।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने ट्विटर पर लोगों को बारिश से बचने के लिए सावधानियां और सलाह दी है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए हमने अपनी मशीनरी सक्रिय कर दी है।
एरिया साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर के निदेशक ने बताया कि सर्वाधित बारिश पूरे क्षेत्र के हिसाब से तिरुनेलवेली जिले के पलायमकोट्टी में हुई है। आज सुबह 8.30 तक पिछले 24 घंटे में 13 सेमी बारिश हो चुकी है। वहीं चेन्नई में 4 सेमी की बारिश हो चुकी है।
चेन्नई नगर निकाय ने सड़कों से पानी निकालने के लिए 400 से ज्यादा पंप लगाए हैं। इन पंपों से 24 घंटे पानी निकाला जा रहा है। सरकार ने कहा है कि प्रभावित इलाकों से पानी निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *