कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देहरादून। देहरादून महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बढ़ती मंहगाई एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व महानगर अयक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में देहरादून में प्रदर्शन के साथ ऐस्लेहॉल चौक पर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस के दामों में पिछले तीन साल में लगभग 20 बार वृद्घि की जा चुकी है जिसके कारण आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।
जबसे केन्द्र में भारतीय जनता पाटीज़् की सरकार सत्ता में आई है रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों मे भारी वृद्घि हुई है जिससे गरीब आदमी पर मंहगाई का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में वृद्घि सीो-सीो बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में गिरावट होने के बावजूद केन्द्र सरकार रसोई गैस के सिलेण्डरों तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में दोगुने से अािक की वृद्घि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि विाानसभा चुनावों में भारतीय जनता पाटीज़् द्वारा जिस तरह से ानबल का प्रयोग किया जा रहा है वह इन प्रदेशों की जनता के साथ-साथ पूरे देश की जनता के लिए हतप्रभ करने वाला है। चुनाव में भारतीय जनता पाटीज़् के इस ान के प्रवाह का मुख्य स्रोत तेल कम्पनियां व औद्योगिक घराने हैं जिसकी मार आम जनता पर पड़ रही है।
पूर्व विाायक राजकुमार ने कहा कि प्राानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ओर उज्जवला योजना का ढिंढोरा पीट रहे हैं वहीं रसोई गैस का असर सीो महिलाओं की रसोई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केन्द्र सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ती जा रही है वहीं भाजपा की राज्य सरकार बिजली, पानी, सीवर के टैक्स बढ़ाने के साथ ही गरीबों को सस्ता गल्ला के मायम से मिलने वाले राशन के दाम बढ़ा कर आम आदमी का जीना दूभर कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विाायक राजकुमार, प्रवक्ता डॉ आर$पी$ रतूड़ी, प्रवक्ता प्रदीप भट्ट,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, भरत शर्मा, राजेश चमोली, सुनित सिंह राठौर, एनएसयूआई के श्याम सिंह चौहान, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, चरणजीत कौशल, सुरेन्द्र नागपाल, मोहन काला, अनूप पासी, रितेश जोशी, कै बलवीर रावत, हरविन्दर सिंह रतन, सुाीर सुनेहरा, देवेन्द्र सिंह, प्रवीन त्यागी, अनिल ग्रोबर, राजेन्द्र ावन, राजू बहुगुणा, के$एल$ शर्मा, नागेश रतूड़ी, सोम बाल्मीकि, विरेन्द्र प्राान, दिनेश कौशल, जगदीश चौहान, सोनू तिवारी, संदीप कुमार, ताबी खान, राव शौकीन, सुनील कुमार बांगा, डीबी क्षेत्री, अनिल बसनेत, प्रदीप डोभाल, सुभाष सेमवाल, उत्तम उनियाल, आदर्श, बसीम, राजेश चौारी, भारत नवानी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।