सहसपुर पुलिस ने दबोचा तस्कर

देहरादून। सहसपुर पुलिस ने सिडकुल एरिया में नशा बेचने आये एक तस्कर को दबोच लिया और उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार मिलन तिराहा सेलाकुई से पुलिस ने अफजाल को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर द्वारा पूछताछ में जनपद सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून के सिडकुल एरिया में रह रहे श्रमिकों व आस पास के स्कूल व कालेजों में पढ रहे छात्रों को सप्लाई करने की बात बताई गई, जिसमें अभियुक्त के कब्जे से चरस बेचकर प्राप्त की गई धनराशि भी बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिस पर निकट भविष्य मे तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुकत को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *