राष्ट्रीय सिख संगत ने मुख्यमंत्री को गुरूपर्व की बधाई दी

देहरादून। शनिवार को राष्ट्रीय सिख संगत, देहरादून महानगर ईकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को गुरूनानक देव जी की जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास आकर गुरूपर्व की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरूपर्व के अवसर पर गुरूनानक देव जी का चित्र भी भेंट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, राष्ट्रीय सिख संगत, देहरादून राणा जसवन्त सिंह, श्रीमती जसमीत कौर, श्री हरदयाल सिंह एवं इन्दूबाला उपस्थित थीं।