हिमाचल में आज मोदी करेंगे तीन रैलियां

ऊना। हिमाचल की सत्ता पर बीजेपी का राज लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं। कल शाहपुर और सुंदरनगर में हुंकार भरने के बाद मोदी आज ऊना, पालमपुर और कुल्लू में जनता से रूबरू होंगे और बीजेपी को वोट करने की अपील करेंगे।इन दिनों पहाड़ पर सियासी पारा गर्माया हुआ है। तमाम नेता चुनाव प्रचार में पसीना बहा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी भी आज सुबह साढ़े नौ बजे ऊना, साढ़े ग्यारह बजे कांगड़ा के पालमपुर और दोपहर एक बजे कुल्लू में चुनावी जनसभाएं करेंगे। मोदी बीजेपी के 50 प्लस के मिशन के लिए विरोधियों पर फिर से गरजेंगे और जनाधार की अपील करेंगें। बता दें कि मोदी 34 चुनावी हलकों वाले चार जिलों में प्रचार करेंगे।आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रैलियों के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस को हिमाचल में अपनी हार दिख रही है, इसलिए यहां कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता अभी तक प्रचार के लिए नहीं पहुंचा हैं। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी आज नाचन और कांगड़ा में प्रचार में उतर रहें हैं। बहरहाल देखना होगा कि पहाड़ी दंगल में रविवार के दिन हो रही ताबड़तोड़ रैलियों में ये नेता किन-किन मुद्दों पर एक-दूसरे को घेरते नजर आयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *