इंस्टाग्राम पर नजर आया अदाकारा ईशा गुप्ता का सबसे बोल्ड अंदाज

मुंबई। अदाकारा ईशा गुप्ता अपनी ताज़ा तस्वीरों से हॉटनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले गई हैं। उन्होंने अपनी ये ताज़ा तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा गुप्ता ने अपने इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो बेहद बोल्ड अंदाज में नज़र आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से ईशा गुप्ता लगातार अपने इस फोटोशूट की झलक इंस्टाग्राम पर दिखा रही हैं। फैंस को बेसब्री से ईशा की तस्वीरों का इंतजार रहता है।
पिछले दिनों ये अभिनेत्री फिल्म ‘कमांडो 2’ में नज़र आईं थी जिसे कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। उसके बाद ये अभिनेत्री फिल्म बादशाहों में नज़र आईं जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल हुई।इसमें ईशा के अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी इलियाना डिक्रूज और विद्युत जामवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म इमरजेंसी के बैकग्राउंड में बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *