देश में चल रहा बड़ा बदलाव: उपराष्ट्रपति

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि देश में हर क्षेत्र में बड़ा ‘बदलाव’ चल रहा है और इसे तेज करने के लिये सभी हितधारकों को साथ आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने तीन लाइन का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा, ‘सुधार, प्रदर्शन और बदलाव।’ भारत में बड़ा बदलाव चल रहा है। हर क्षेत्र में, जीवन के हरेक क्षेत्र में बदलाव चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस बदलाव को तेज करना होगा। सभी हितधारक, लोग, जनता, राज्य, केंद्र, स्थानीय निकाय अगर आ जाएंगे तभी यह बदलाव तेजी से होगा।नायडू 10 वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन सह प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है जबकि दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं ने सुस्ती देखी है। उन्होंने कहा कि व्यापार की सहूलियत के मामले में भारत की रैंकिंग में उछाल देखा गया है।उन्होंने कहा कि माल एवं सेवा कर से कर व्यवस्था में व्यापक बदलाव की शुरूआत होगी। नायडू ने कहा, ‘‘जीएसटी से कराधान व्यवस्था में बड़ा क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। बिचौलियों से बचा जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा—सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा और सरकार जन कल्याण पर अधिक से अधिक खर्च करने में सक्षम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *