शराब तस्करी का ये तरीका देख दंग रह गई पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्करी के लिए एक से एक तरीके इजाद किए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक तालाब से 1,771 शराब की बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। दरअसल, मुजफ्फरपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों को कटरा थाना के धनौर गांव में अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचने की सूचना मिली।
सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर कटरा पुलिस ने शराब की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच कारोबारी ने शराब गांव के एक तालाब में फेंक दिया लेकिन बात खुल गयी। पुलिस ने जब तालाब की तलाशी ली तो शराब की बोतलें बरामद की गयी। इस कार्रवाई में कुल 70 कार्टन शराब तालाब से मिली जिसकी कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। तालाब के पास बनी एक झोपड़ी से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की लेकिन कारोबारी फरार होने में कामयाब हो गया।पुलिस के मुताबिक कटरा का यह इलाका अपराधियों का गढ़ है। माना जा रहा है कि अपराधी शराब के कारोबार में शिफ्ट हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *