भारतीय शेयर बाजार: सेंसेक्स 33,710, निफ्टी 10,431 के पार

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। आज सैंसेक्स 24.59 अंक यानि 0.07 बढ़कर 33,710.15 पर और निफ्टी 20.75 अंक यानि 0.20 फीसदी गिरकर 10,431.75 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 81.23 अंक गिरकर 33604.33 और निफ्टी 29.90 अंक गिरकर 10442.60 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।
मेटल शेयर्स में बिकवाली
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी और रियल्टी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक (0.44 फीसद), ऑटो (0.08 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.40 फीसद), आईटी (0.14 फीसद), मेटल (0.51 फीसद) और फार्मा (0.14 फीसद) की गिरावट देखने को मिल रही है।
बैंक निफ्टी में मामूली कमजोरी
बैंकिंग, मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 25,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *