अभिनय को कभी अलविदा नहीं कहेंगी केट विंसलेट

लॉस एंजिलस। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट ने कहा है कि वह कभी भी अभिनय को अलविदा नहीं कहना चाहती और तब तक फिल्मों में काम करती रहेंगी जब तक जीवित रहेंगी। 42 वर्षीय अभिनेत्री कहा है कि लंबे समय तक करियर बरकरार रखने के लिए आत्मसंतुष्ट बने रहना जरूरी है। हार्पर बाजार को दिए साक्षात्कार में केट ने कहा, ‘मैं वैसी नहीं बनना चाहती हूं जो एक बार ऑस्कर जीतकर धरती से गायब हो जाते हैं। मैं वैसा इंसान होना चाहती हूं जो 90 साल की उम्र में भी अभिनय करती हो।अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जिस तरह के किरदार करने को मिल रहे हैं, वह उससे खुश हैं। केट ने कहा, ‘मुझे 22 के बदले 42 का होना बुरा नहीं लगता है। मैं ईमानदारी पूर्वक इस स्थिति से खुश हूं कि मुझे वैसी पटकथा नहीं भेजी जाती है जिसकी मुख्य प्राथमिकता आंखों को भाना होता है। मुझे उन महिला किरदारों को निभाने में खुशी होती है जो जिंदगी के अनुभवों से गुजर चुकी हो। ऐसा होने पर अनुकूल होने का दबाव समाप्त हो जाता है। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *