एक सप्ताह के भीतर हो छात्रवृत्ति का वितरण: आर्य 

देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने विधान सभा स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर समस्त जनपदों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाय। इसके पूर्व समाज कल्याण की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। सम्बन्धित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी किस्त की पेंशन का वितरण कर दिया गया है। छात्रवृत्ति से सम्बन्धित समस्त धनराशि जनपदों को भेज दी गयी है। खातों के डुप्लीकेसी को रोकने हेतु अभी तक छात्रवृत्ति का वितरण नहीं किया जा सका था। अब डाटा का मिलान कर एक सप्ताह के भीतर छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जायेगा। ऑनलाईन पेंशन एवं छात्रवृत्ति प्रक्रिया को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। यह भी कहा गया कि विभागीय पोर्टल को राष्ट्रीय पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया जाय। इसके लिए पर्याप्त टेऊनिंग का भी प्रबंध कर लिया जाय। निदेशक समाज कल्याण ने जानकारी दी कि पूर्व निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा छात्रावास एवं आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। मंत्री ने निर्देश दिया कि जहां अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जरूरत है इसका प्रस्ताव बना लिया जाय और जंहा भी लापरवाही की जा रही है, इससे सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। मंत्री जी ने कार्य संस्कृति में बदलाव के सख्त निर्देश दिये। बैठक में समाज कल्याण विभाग से अपर मुख्य सचिव डॉ0 रणवीर सिंह, अपर सचिव राम विलास यादव, प्रभारी आई.टी. सेल अनुराग शंखरधर, उपनिदेशक समाज कल्याण, गीता राम नौटियाल, वन्दना सिंह इत्यादि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *