रोजगार मेेले का आयोजन 10 को

देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने अवगत कराया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर देहरादून में 10 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डोमिनोज पिज्जा में पुरूषो हेतु सैफ डिलवरी पर्सन एवं गैस्ट सर्विस रिप्रजेंटिव 20-20 पदों पर भर्ती, वेतनमान रू0 9,121.00 प्रतिमाह तथा 7 रू0 प्रति डिलवरी, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल आयु 18 से 30 वर्ष, एनटीटीएफ अशोका लैलेण्ड पंतनगर में केवल महिला हेतु स्टूडैन्ट टेऊनी के 100 पदों पर भर्ती, वेतनमान 8 हजार से 14 हजार रू0, शैक्षिक योग्यता इन्टरमीडिएट 50 प्रतिशत् अकों के साथ, आयु 18 से 21 वर्ष, जीवीके इमरजैंसी मैनेजमेन्ट एण्ड रिसर्च देहरादून में पुरूषों हेतु वाहन चालक के 40 पदों पर भर्ती, शैक्षिक योग्यता 8 वीं पास तथा पांच वर्श का अनुभव वेतन रू0 11419 एवं सीटीसी प्रतिमाह, डी.एच.एल.एफ प्र0 लि0 देहरादून में इंश्योंरेश मैनेजर व फाईनेंशियल कल्सेंटैंट के पुरूष एवं महिला हेतु 25 नियमित 125 अस्थायी पदों पर भर्ती, वेतनमान 1,32000 रू0 प्रति वर्ष आयु 18 से 45 वर्ष। उक्त रोजगार मेले हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवम्बर 2017 को प्रात: 11 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अपना नाम मॉडल कैरियर सेन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में अंकित करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *