पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया। वहीं इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक भी घायल हो गया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के अगलर कांडी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पाकर सेना के जवान वहां पहुंचे। जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जवानों ने आतंकियों को ढेर कर दिया। इससे पहले कश्मीर के ही गांदरबल में सेना और एसओजी के साझा अभियान में आतंकियों की पनाहगाह का पता चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने बड़ी मात्रा में गोले बारूद बरामद किए।