खाई में गिरी जेसीबी,चालक की मौत

टिहरी। थत्यूड़ क्षेत्र के अंतर्गत गढ़खेत नामक स्थान पर गत रात एक जेसीबी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। देर रात हुए हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चालक व हेल्पर जेसीबी को लेकर विकासनगर से थत्यूड़ की तरफ आ रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया और जेसीबी करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और ग्रामीणों ने खाई से मृतक व घायल को बाहर निकाला। घायल को निजी वाहन से हरबर्टपुर अस्पताल भेजा गया है। मृतक चालक की पहचान विक्की (27 वर्ष) पुत्र शिवचंद, होशियारपुर पंजाब निवासी के रूप में हुई। घायल हेल्पर विनेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र श्रवण कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *