अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गैरसैंण। चमोली में अंग्रेजी शराब के तस्कर के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैरसैण पुलिस ने हरियाणा से कार में तस्करी कर लाई जा रही 96 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 24 केन बीयर के साथ किये 03 तस्कर गिरफ्तार, कार को सीज किया। पुलिस अधीक्षक भर में अवैध शराब के विरुद्घ लगातार अभियान जारी है अभियान के क्रम में आदिबद्री क्षेत्र में थाना गैरसैण पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार संख्या को रोककर चेक किया। कार के अंदर तीन व्यक्ति बैठे मिले जिन्होने अपना नाम विकास सिंधु पुत्र सत्यदेव सिंह सिंधु निवासी ग्राम सिवाना थाना बैरी जनपद झज्जर,हरियाणा, $दीपक पांचाल पुत्र तारीफ सिंह पांचाल निवासी सूपड़ा चौक पवर हाउस थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा, प्रदीप देशवाल पुत्र संतराम देशवाल निवासी दुल्हेडा थाना सदर जिला झज्जर हरियाणा’ बताया। कार की तलाशी से अवैध अंग्रेजी शराब ’कुल 96 बोतल बरामद हुयी।’ तीनो अभियुक्त को उनके जुर्म धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया एवं वाहन को सीज किया गया है। तीनो अभि$गणों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीत किया गया है । आपराधिक इतिहास- अभियुक्त विकास सिंधु, आबकारी अधिनियम थाना गैरसैण चमोली, 35/2017 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना गैरसैण चमोली, 96 बोतल अवैध अँग्रेजी शराब , 24 केन बीयर जिनकी ’कीमत करीब 50 हजार रूपए आकी गई है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गैरसैंण रविन्द्र सिंह नेगी, मंदीप सिंह, चौकी प्रभारी आदिबद्री, भूपेंद्र, रविन्द्र, जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।