राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी अपनी 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, एक समान पेंशन, स्थायी राजधानी गैरसैण एवं चिन्हीकरण से वंचितों को चिन्हीकरण सहित 11 सूत्रीय मांगो के निराकरण की मांग को लेकर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ;रजि$द्घ के केन्द्रीय अध्यक्ष जे$पी$ पान्डे के नेतृत्व में गांधी पार्क में सत्याग्रह/ धरना दिया। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जेपी पान्डे ने नेतृत्व करते हुए कहा कि केदारनाथ के 300 राज्य आंदोलनकारी विरेन्द्र सिंह असवाल के नेतृत्व में समिति की सदस्यता ग्रहण करेंगे। समिति उनका सम्मान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेगी तथा धरना स्थल पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति निर्धारित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *