उत्तराखण्ड हिमाचल की सीमायें सील

देहरादून। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 9 नवम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव के मतदान के ²ष्टिगत उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के 08 बैरियरों तथा जनपद उत्तरकाशी के 02 बैरियरों से लगने वाली हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील किया गया है तथा इन बैरियरों पर सघन चौकिंग अभियान चल रहा है।
दीपम सेठ, नोडल अधिकारी निर्वाचन उत्तराखण्ड के निर्देशन में इप सभी बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल की तीन पालियों में ड्यूटियां लगयी गयी हैं। इन बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल, सी0सी0टी0वी0 व आर0टी0सेट एवं वीडीयों कैमरों का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी विकानगर तथा क्षेत्राधिकारी मौरी जनपद उत्तरकाशी द्वारा निरन्तर पर्यवेक्षण किया जा रहा है। दीपम सेठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अनुरोध पर उत्तराखण्ड से 1000 होमगार्डस विधान सभा निर्वाचन ड्यूटी हेतु उन्हे उपलब्ध कराये गये है। इससे पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश विधान सभा निर्वाचन के ²ष्टिगत 01 माह पूर्व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक, देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक उत्तराकाशी को हिमाचल प्रदेश पुलिस को निर्वाचन के समय पूर्ण सहयोग एवं सघन चौकिंग करने करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में जनपद देहरादून द्वारा 56 व्यक्तियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत पाबन्द करते हुये 01 व्यक्ति को एक तमंचा एवं दो कारतूस तथा 01 व्यक्ति को 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार करते हुये जेल भेजा गया।