कुल्लू में मतदाताओं को खूब भाए आदर्श पोलिंग बूथ

कमलेश वर्मा, (परी)
कुल्लू, 09 नवबंर। कुल्लू ज़िला के हर विधानसभा क्षेत्र में खोले गए पोलिंग बूथ मतदाताओं को खासे भाए। लोगों का कहना है कि जिस तरह आदर्श पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को सुविधाएं दी गई हैं उसी प्रकार की सुविधाएं मतदाताओं को हर पोलिंग बूथ पर दी जानी चाहिए। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भी दो आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए थे। एक पोलिंग बूथ राजकीय छात्र स्कूल कुल्लू और दूसरा पोलिंग बूथ डिग्री कालेज कुल्लू में बनाया गया, वहीं दूसरा पोलिंग बूथ ब्याज़ स्कूल में था। इन पोलिंग बूथों पर महिला कर्मचारियों ने ही सेवाएं दी।इसके अलावा मतदाताओं के लिए वेटिंग लॉज समेत शौचालय की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके कर मतदान करने पहुंची कुल्लू निवासी प्रोमिला ने कहा कि आदर्श पोलिंग बूथ उन्हें बहुत अच्छा लगा, उन्होंने कहा कि इस पोलिंग बूथ में खास बात यह यहाँ पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रही हैं । वहीं, कुल्लू निवासी सुभाष का कहना है कि इस तरह के पोलिंग बूथ जिला में अन्य स्थानों पर भी खोले जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *