अब DAV के स्कूलों में ‘टाटा की टेक्नॉलजी’

डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी ने देश भर में स्थित अपने 900 से ज्यादा डीएवी पब्लिक/ मॉडल स्कूलों में क्लासेज को टेक्नॉलजी से लैस करने के लिए टाटा क्लासेज को इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
डीएवी समूह देश भर में 900 से ज्यादा शैक्षिक संस्थानों का संचालन कर रही है। समूह के स्कूलों में 60,000 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं और 20 लाख से अधिक बच्चे हर साल शिक्षा प्राप्त करते हैं।
डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी, नई दिल्ली के प्रेसीडेंट पूनम सूरी ने कहा, ‘यह साझेदारी बिल्कुल फिट बैठती है। दोनों ही संगठनों का नैतिक मूल्यों के साथ देश की सेवा करने का लंबा इतिहास है।’
इस साझेदारी के बारे में टाटा क्लासेज के सीईओ नीरव खंभाती ने कहा, ‘हमें देश के सबसे बेहतरीन स्कूलों के साथ जुड़कर बहुत गर्व महसूस होता है और डीएवी समूह द्वारा हमारी काबिलियत में विश्वास जताए जाने से हम बेहद खुश हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *