बीजेपी का दावा हिमाचल में 60 सीटें होंगी हासिल

शिमला । हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए वोटिंग की जा चुकी है। सभी प्रत्याशियों को मतदाताओं पर भरोसा है। इस बीच बीजेपी के मीडिया सेल चीफ अनिल बलूनी ने दावा किया है कि बीजेपी को 60 सीटें हासिल होंगी। मतदान पूरा होने के बाद बलूनी ने कहा, ‘राज्य के लोग कह रहे हैं- बीजेपी 60 में, बाकी सब 8 में। इसका मतलब कांग्रेस को एक अंक में ही सीटें हासिल होंगी।’ उनसे पहले बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा था कि लोगों ने अब कांग्रेस से छुटकारा पाने की सोच ली है। उन्होंने कहा था कि राज्य को प्रेम कुमार धूमल जैसे नेता की जरूरत है। बीजेपी से सीएम पद के उम्मीदवार धूमल ने भी 60 सीटें पार्टी के नाम होने की उम्मीद जताई थी। कांग्रेस की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार वीरभद्र सिंह ने पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 4 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2014 लोकसभा चुनावों में 64.45 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि 2012 विधानसभा चुनावों में 73.51 प्रतिशत वोट पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *