ऑड-ईवन पर ‘फंसी’ केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए शुरू की गई ऑड-ईवन योजना को लेकर अब केजरीवाल सरकार फंसती दिखाई दे रही है।
एनजीटी ने मांगा दिल्ली सरकार से जवाब
शुक्रवार को नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है कि आखिर किस आधार पर उन्होंने ऑड-ईवन लागू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पिछली दो बार लागू किए ऑड ईवन फॉम्र्युले के दौरान हवा की क्वॉलिटी और दिल्ली में पुरानी कारों का आंकड़ा भी मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई दोपहर दो बजे तक के लिए टाल दी गई है।
गहलोत ने किया था ऑड-ईवन लागू करने का ऐलान
आपको बता दे कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 13 से 17 नवंबर तक यातायात के ऑड-ईवन फॉम्र्यूले का लागू करने का ऐलान किया था। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को कहा था, ‘दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर को पार कर गया है। इसलिए हम ऑड ईवन योजना फिर से ला रहे हैं।’ सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *