हिमाचल जा रहें हैं तो संभल कर जांए…………

अनामिका बहुगुणा
ऊना। यदि आप हिमाचल की सैर का मन बना रहे हैं तो जरा संभल कर जांए। ऐसा न हो आप वहां पहुंच कर मौसम की मार का शिकार हो जांए। जी हां हम बात कर रहे हैं हिमाचल में लगातार चल रही सूखी ठंडी हवाओं कीं। यहां आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों के कारण तापमान में आयी गिरावट के कारण समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आने लगा है। यहां सामान्य तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति, कल्पा, किन्नौर, पांगी, भरमौर आदि कई क्षेत्रों का तापमान जमाव बिंदु के आसपास पहुंच चुका है। जनजातीय क्षेत्रों में पानी का जमना शुरू हो गया है और लोगों को पेयजल संकट सताने लगा है। केलंग का पारा माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गिरने जाने वाले जिला ऊना में भी न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के कारण प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुई पश्चिमी हवाएं प्रदेश की ओर रुख करेगी, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में भी परिवर्तन आएगा। 13 नवंबर को दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। 14 नवंबर से जहां अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है वहीं मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। विभाग के अनुसार खराब मौसम की यह स्थिति 19 नंवबर तक ही बनी हुई रह सकती है। 20 नवंबर को मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से मौसम साफ हो जाएगा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान बरठीं में 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान केलंग में -1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *