सनी-डेनियल संग नजर आई बेटी निशा कौर

नई दिल्ली। एक्ट्रैस सनी लियोन को हाल ही एयरपोर्ट पर पर स्पॉट किया गया। सनी के साथ पति डेनियल वेबर और बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आई।सनी लियोन निशा कौर की कैमरे से बचती नजर आई। जब उनकी फोटो लेने की कोशिश की गई तो उन्होनें अपनी बेटी को इससे दूर रखने की कोशिश की।सनी लियोन ने निशा को बचाने के लिए उनके मुंह पर अपना हाथ रख दिया। बता दें की सनी अपनी कजन सिस्टर की शादी को एन्जॉय करके लौटी हैं।आपको बता दें कि सनी फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा इंतजार’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।