फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को मिल रहा हैं अच्छा रेस्पॉन्स

नई दिल्ली। इरफ़ान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। तनूजा चंद्रा निर्देशित फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शक भी काफी सराहना कर रहे हैं। शुक्रवार को इसकी कमाई 1.75 करोड़ रुपए रही।इस फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु के अलावा नेहा धूपिया और ईशा शरवानी भी हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये ये फिल्म एक चटपटी लव स्टोरी पर बनी हैं।फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी जिनका जीने का अपना अलग तरीका है और अपने मिज़ाज भी। जया और योगी एक डेटिंग साइट के जरिये मिलते हैं और अनोखी ट्रिप पर निकल जाते हैं। फिल्म योगी और जया के रोमांस पर केंद्रित है जो ऑनलाइन डेटिंग के सहारे एक दूसरे से मिलते है। फिल्म में इरफान खान ने एक ‘लवर ब्वॉय’ की भूमिका में नजर आए हैं।