मणिपुर में IED धमाका, असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 6 घायल

इम्फाल। मणिपुर के चंदेल शहर में आज हुए एक विस्फोट में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद हो गए और 6 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि असम राइफल्स का एक दल चंदेल शहर के महामणि गांव की गश्त पर पर था जब आईईडी में विस्फोट हुआ। घटनास्थल राज्य की राजधानी से 64 किमी दूर है। एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य इसमें घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त घायल जवान की मौत हो गई।
मृत जवानों की पहचान राइफलमैन इंद्रा सिंह और सोहन लान के रूप में की गई। घायलों के नाम एन श्याम कुमार, एस सरकार, तिरेंद्र नाथ दास, राम गोविंद सिंह, निर्मल रॉय और लालनुनपुइया हैं। गौरतलब है कि इसी साल 15 जून को भी कुछ ऐसा ही हमला हुआ था जिसमें एक जवान कि मौत और 4 जवान घायल हो गए थे। एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन रेवोलुशनरी पीपल फ्रंट (RPF) ने इस घटना कि जिम्मेदारी ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *